नमस्कार दोस्तों, आप सभी लोग जानते होंगे कि अधिक मास का महीना चल रहा हैं जो कि बहुत ही विशेष और महत्वपूर्ण होता हैं और यह अधिक मास का महीना 3 साल में एक बार आता हैं इसीलिए इसकी महत्वत्ता और ज्यादा बढ़ जाती हैं।
अगस्त माह में अधिक मास की पंचमी तिथि 6 अगस्त 2023 रविवार के दिन पड़ रही हैं।
अधिक मास की पंचमी तिथि 05 अगस्त 2023 को सुबह 9:40 मिनट से शुरू होगी और 06 अगस्त 2023 को सुबह 07:10 मिनट पर समाप्त होगी।
इसीलिए अधिक मास की पंचमी तिथि को अगर आप कोई उपाय करना चाहते हैं तो वह आप 05 अगस्त 2023 को करेंगे तो ज्यादा बेहतर होगा। क्योंकि 06 अगस्त 2023 को पंचमी तिथि समाप्त हो जाएगी।
अधिक मास की पंचमी तिथि बहुत ही बड़ी होती हैं और इसका बहुत बड़ा महत्व होता हैं इसीलिए अगर आप अपने घर में धन संपदा को बढ़ाना चाहते हैं और अपने घर में माता लक्ष्मी की कृपा को प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको अधिक मास की पंचमी तिथि को यह वाला उपाय जरूर करना चाहिए।
इस उपाय को करने के लिए आपको अधिक मास की पंचमी तिथि मतलब 05 अगस्त 2023 को प्रातः काल सुबह सुबह तैयार रहना होगा। क्योंकि इस बार पंचमी तिथि 05 अगस्त 2023 को 9:40 के बाद से शुरू होगी तो आप इस उपाय को 05 अगस्त 2023 को सुबह 9:40 के बाद करेंगे तो जादा अच्छा होगा।
इस उपाय में आपको ताजा गन्ने के रस की आवश्यकता होगी और अगर आपको बहुत प्रयास करने के बाद भी ताजा गन्ने का रस ना मिले तो आप एक दिन पहले भी गन्ने के रस का इंतजाम करके रख सकते हैं।
इस उपाय को करने के लिए आपके घर में तुलसी जी का पौधा जरुर होना चाहिए तभी आप यह उपाय कर पाएंगे।
यह उपाय घर की किसी एक मुख्य सदस्य को करना हैं जिससे कि उसके घर में धन संपदा की कभी कमी ना आए।
आप इस उपाय को करने के लिए सबसे पहले आप स्नान करके शुद्ध हो जाएं और शुद्ध वस्त्र पहन ले। अब आप गन्ने के रस को लेकर तुलसी जी के पौधे के पास आ जाएं। उल्टे हाथ में आप गन्ने के रस कि पात्र को पकड़ना हैं और सीधे हाथ की हथेली का उपयोग करके आपको यह उपाय करना हैं।
अब आपको अपने गन्ने के पात्र में से थोड़ा सा गन्ने का रस अपनी सीधे हाथ की हथेली में लेना हैं और अपना नाम और गोत्र बोलना हैं और इस थोड़े से लिए हुए गन्ने के रस को आपको तुलसी जी के पौधे में या वही पर मिट्टी में समर्पित कर देना हैं।
इसी तरीके से आपको 7 बार थोड़ा-थोड़ा गन्ने का रस लेकर अपना नाम और गोत्र बोलकर तुलसी जी के क्यारे में समर्पित कर देना हैं।
यह उपाय आपको पूरा 7 बार करना हैं और फिर भगवान से आपको अपने घर की संपदा के लिए प्रार्थना करना हैं और यह उपाय यहां पर पूर्ण हो जाता हैं।
यह उपाय सिर्फ अधिक मास की पंचमी तिथि का हैं इसके अलावा इस उपाय को कभी नहीं करना हैं।
यह उपाय पंडित प्रदीप मिश्रा जी ने अपने शिव महापुराण कथा में बताया था और अगर इस उपाय को करने में आपको कोई समस्या आती हैं तो उसे आप हमसे कमेंट करके पूछ सकते हैं।
धन्यवाद
Kya hum 23july ko ye upay Kar sakte hai