Hartalika Teej 2023: हस्तलिखा तीज कब है, 17 या 18 सितंबर, पूजा मुहूर्त, पूजा सामग्री

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Hartalika Teej 2023: Hartalika Teej Kab Hai 2023, hartalika teej subh muhurat, hartalika teej puja samagri, hartalika teej puja vidhi हरतालिका तीज व्रत कब है, हरतालिका तीज पूजा मुहूर्त, हरतालिका तीज पूजा सामग्री, हरतालिका तीज पूजन विधि

नमस्कार दोस्तों, आज इस लेख में आप लोगों को हरतालिका तीज कब है और हरतालिका तीज से जुड़ी हुई पूरी जानकारी देखने को मिलेगी। जो भी माताएं बहने हरतालिका तीज का व्रत  रखती हैं उन्हें यह जानकारी जरूर पढ़नी चाहिए।

हरतालिका तीज का व्रत कब है

इस बार हरतालिका तीज का व्रत 18 सितंबर 2023 को सोमवार के दिन है।

हरतालिका तीज का व्रत कब आता है

हरतालिका तीज का व्रत शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है।

हरतालिका तीज के दिन महिलाएं क्या करती हैं

इस दिन सुहागन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती जी की पूजा अर्चना करती हैं।

हरतालिका तीज का व्रत क्यों रखा जाता है

हरतालिका तीज का व्रत सुहागन महिलाएं रखती हैं जो कि अपनी पति की लंबी आयु के लिए भी रखती हैं और कुंवारी लड़कियां सुयोग्य वर पाने के लिए भी हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं 

हरतालिका तीज के दिन किसकी पूजा होती है

हरतालिका तीज के दिन विशेष रूप से भगवान शिव माता पार्वती जी और गणेश जी की पूजन होती है

हरतालिका तीज के दिन रात्रि में क्या होता है

हरतालिका तीज के दिन रात्रि में भगवान शिव और माता पार्वती जी की पूजन होती है और रात भर जागरण भी होता है।

हरतालिका तीज का व्रत किस दिन रखा जाएगा

पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास की तृतीया तिथि को 17 सितंबर को सुबह 11:08 मिनट से शुरू होगी जो कि अगले दिन 18 सितंबर को दोपहर 12:39 मिनट तक चलेगी  जिसके अंतर्गत उदया तिथि 18 सितंबर को होगी और 18 सितम्बर को ही हरतालिका तीज मनाई जाएगी।

हरतालिका तीज व्रत का पारण कब है 

हरतालिका तीज का व्रत 18 अगस्त को रखा जाएगा और इसका पारण 19 अगस्त को होगा।

हरतालिका तीज पूजा सामग्री 

सूखा नारियल, बेलपत्री, शमीपत्र, केले का पत्ता, धतूरे का फल, घी, शहद, गुलाल, चंदन, मंजरी, कलावा, इत्र, पांच फल, सुपारी, अक्षत, धूप, दीप, कपूर, गंगाजल, जनेऊ आदि 

हरतालिका तीज सुहाग सामग्री

हरतालिका तीज के दिन सुहाग की सामग्री में बिंदी, सिंदूर, कुमकुम, मेहंदी, बिछिया, काजल, चूड़ियां, कंगी, माहौर आदि को शामिल करें।

हरतालिका तीज का उपाय

हरतालिका तीज व्रत के दिन भगवान शिव जी को पांच अलग-अलग फूल या पांच अलग-अलग वृक्षों की पत्तियां जरूर समर्पित करें और भगवान से अपनी मनोकामना बोले दें।

हरतालिका तीज व्रत के नियम

  • हरतालिका तीज व्रत के दिन निर्जला व्रत रखें।
  • इस दिन किसी से झूठ, अपशब्द ना बोले।
  • इस दिन काले या सफेद रंग के वस्त्र नहीं पहनना चाहिए।
  • किसी के साथ बुरा व्यवहार ना करें।

अगर आपके मन में हरतालिका तीज से जुड़ा हुआ कोई प्रश्न है तो उसे आप हमसे कमेंट करके पूछ सकते हैं।

धन्यवाद

Leave a Comment

Amavasya Kab Hai 22024 masik shivratri january 2024 date Pradosh Vrat 2024 January Kab Hai vinayak chaturthi 2024 in hindi Safla Ekadashi Kab Hai 2024