मकर संक्रांति पर ऐसे करे स्नान जाग जायेगा सोया हुआ भाग्य 2024 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Makar Sankranti 2024, makar Sankranti par kaha nahaye, sankranti muhurat 2024, sankranti ke din kaise nahaye, sakrat puny kal muhurat, (सकरात पर कैसे नहाए 2024 मकर संक्रांति पर कहां नहाए 2024, संक्रांति मुहूर्त, मकर संक्रांति पर पुण्य काल मुहूर्त, सरकात के दिन घर पर कैसे नहाएं)

हेलो दोस्तों, हमारे हिंदू धर्म में अनेक ऐसे त्योहार हैं जिनका अपना ही एक अलग महत्व माना गया है किसी भी धर्म में सबसे ज्यादा त्यौहार मनाने का प्रचलन नहीं है जितना हमारे हिंदू धर्म में है, हमारे धर्म के त्यौहार नव वर्ष के साथ ही शुरू हो जाते है। मकर संक्रांति हमारे धर्म का मुख्य त्यौहार होता है इस दिन महा पुण्य काल में गंगा स्नान का बड़ा ही महत्व माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार संक्रांति के दिन नहाने का बड़ा महत्व होता है, क्योंकि इस दिन पुण्य काल में गंगा स्नान करना स्वर्ग में स्नान करने के समान माना गया है। मकर संक्रांति के दिन नहाते समय तिल के उबटन का उपयोग किया जाता है जिसके पीछे प्राचीन काल से परंपरा चली आ रही है। आजम आपको अपने इस लेख के माध्यम से सकरात पर कहां नहाए के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देने का प्रयास करेंगे।

नाम मकर संक्रांति
कब है15 जनवरी 2024
तिथि प्रारंभ15 जनवरी सुबह 04 बजकर 59 मिनिट से
तिथि समापन16 जनवरी सुबह 02 बजकर 16 मिनिट तक
पुण्य काल समय15 जनवरी सुबह 07:00 बजे से 09:00 बजे तक

मकर संक्रांति पर स्नान का महत्व क्या है 

शास्त्रों के अनुसार माघ माह में संगम पर गंगा स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है, भगवान विष्णु की भी कृपा बनी रहती है। ऐसे में मकर संक्रांति के दिन किया जाने वाला स्नान का बड़ा ही महत्व होता है, क्योंकि ऐसा माना जाता है यह स्नान माघ माह का सबसे बड़ा स्नान होता है। मकर संक्रांति के दिन प्रात काल सुबह पुण्य काल में यदि स्नान किया जाए तो इससे मनुष्य को जीवन के सारे पापों से मुक्ति मिलती है। ऐसे में यदि आप सकरात के दिन प्रात काल उठकर पुण्य काल में नहाते हैं तो इससे अच्छा क्या होगा। वैसे तो मकर संक्रांति के दिन स्नान करने का कोई मुहूर्त नहीं होता आप पुण्य काल में स्नान नहीं कर पाते हैं, तो आप सुबह 10:00 बजे तक भी स्नान करें तो इसका भी आपको काफी लाभ प्रदान होता है। संक्रांति के दिन तिल के बने उपटन से स्नान करना चाहिए।

मकर संक्रांति के दिन कहां नहाए

दोस्तों, आप सभी के मन में यह संशय जरूर आता है कि संक्रांति के दिन हम कहां नहाए। वैसे तो प्राचीन काल से परंपरा चली आ रही है और शास्त्रों के अनुसार भी मकर संक्रांति के दिन हमें पवित्र नदी में ही स्नान करना चाहिए, क्योंकि इसके पीछे धार्मिक मान्यता के अनुसार महत्व छुपा हुआ है। सकरात के दिन आप अपने शहर में पवित्र नदी में स्नान कर सकते हैं या शहर से थोड़े दूर तीर्थ स्थल जाकर भी वहां की नदी में स्नान कर सकते हैं। हम आपको संक्रांति के दिन कहां नहाए कुछ इस प्रकार से बताएंगे।

  • यदि आप मध्य प्रदेश के निवासी हैं तो मकर संक्रांति के दिन उज्जैन जैसे तीर्थ स्थल जाकर स्नान कर सकते हैं।
  • यदि आप उत्तराखंड के निवासी हैं या उत्तराखंड के आसपास रहते हैं तो आप वहां जाकर तीर्थ स्थल पर स्नान कर सकते हैं।
  • यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं तो ऐसे में आप प्रयागराज जाकर संक्रांति पर होने वाले पवित्र स्नान का लाभ ले सकते हैं।
  • आप जहां रहते हैं वहीं से कुछ ही दूर पर कोई तीर्थ स्थल है तो वहां जाकर भी आप मकर संक्रांति के दिन स्नान कर सकते हैं।

मकर संक्रांति के दिन स्नान करने के लिए आप अपने घर की 2 से 3 घंटे की दूरी वाले तीर्थ स्थल पर ही जाएं। ऐसे में आप संक्रांति की एक रात पहले निकल सकते हैं या फिर सुबह जल्दी उठकर 2 या 3 बजे जा सकते हैं, जिससे आप मकर संक्रांति के दिन पुण्य कालका स्नान लाभ ले सकें।

मकर संक्रांति का पुण्य काल समय क्या है

इस वर्ष मकर संक्रांति 15 जनवरी 2024 को मनाई जाएगी जिसमें स्नान करने का पुण्य काल समय सुबह 07:00 बजे से 09:04 मिनिट तक रहेगा। शास्त्रों के अनुसार मकर सक्रांति पर पुण्य काल में किया गया स्नान काफी महत्वपूर्ण होता है। इस दिन स्नान करते समय आप अपने शरीर पर तिल का उपटन जरूर लगाए।

मकर संक्रांति के दिन नदी के अलावा कहां स्नान करें

यदि आप संक्रांति के दिन स्नान करने किसी तीर्थ स्थल या नदी में नहीं जा पाते हैं, तो हम आपको कुछ ऐसी बातें बताएंगे जिसे अपने से आप घर पर ही पवित्र तीर्थ स्थल का लाभ ले सकते हैं।

  • मकर संक्रांति के दिन आप घर पर भी स्नान कर सकते हैं।
  • घर पर स्नान करने वाले पानी में गंगाजल की कुछ बूंदे मिलाने से आपको पवित्र नदी में स्नान करने जितना फल मिलेगा।
  • आप अपने घर के आस-पास पवित्र नदी से थोड़ा जल लाकर अपने नहाने वाले पानी में मिला लें।
  • घर पर स्नान करते समय तिल का उबटन जरूर लगाए।
  • घर के आसपास बने कुएं के पानी से भी आप स्नान कर सकते हैं।

दोस्तों, आज हमने आपको मकर संक्रांति के दिन कहां ना आए और कैसे नहाए इस विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी देने का प्रयास किया है। यदि आप संक्रांति के दिन पुण्य काल में स्नान नहीं कर पाते तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है मकर संक्रांति के दिन आप सुबह 10:00 बजे तक भी स्नान कर सकते हैं। पवित्र नदी में स्नान नहीं कर पाए तो आप घर पर ही अपने नहाने वाले पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं।

धन्यवाद

Leave a Comment

Amavasya Kab Hai 22024 masik shivratri january 2024 date Pradosh Vrat 2024 January Kab Hai vinayak chaturthi 2024 in hindi Safla Ekadashi Kab Hai 2024