कैलेंडर 2024 फेस्टिवल लिस्ट, भारत के 97 प्रमुख त्योहारों की लिस्ट । Festivals List in India 2024

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Festival list in hindi 2024, hindu all festival list 2024, 2024 me kis din kya hai, festive list in hindi 2024, hindu tyohar ki list, (त्यौहार की पूरी लिस्ट 2024, ऑल फेस्टिवल लिस्ट 2024, सभी एकादशी की लिस्ट 2024, सभी व्रत की लिस्ट 2024)

हेलो दोस्तों, जैसा कि आप सभी को पता है अंग्रेजी नए वर्ष 2024 की शुरुआत हो चुकी है, हालांकि हमारे सनातन धर्म में नए वर्ष की शुरुआत चैत्र नवरात्रि गुड़ी पड़वा से शुरू होती है। लेकिन ईसाई नव वर्ष एक ऐसा नव वर्ष है जिसके शुरू होते ही हमारे हिंदू त्यौहार आते हैं। सनातन धर्म में इतने त्योहार होते हैं जो पूरे वर्ष तक चलते हैं, जनवरी से शुरू होकर दिसंबर तक मनाए जाते हैं। नया साल शुरू होते ही सभी लोगों के मन में एक जिज्ञासा बनी रहती है कि अब आने वाले नए साल में कौन सा त्यौहार किस दिन होगा। यही कारण होता है कि लोग बड़े ही धूमधाम से नव वर्ष का स्वागत करते हैं और हमारे सनातन धर्म में भी ईसाई नव वर्ष में शुरुआत में ही मकर संक्रांति का त्यौहार होता है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से 2024 में कौन सा त्यौहार किस दिन है, इस विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी देने का प्रयास करेंगे।

Table of Contents

1) जनवरी माह के कुछ विशेष त्यौहार

त्यौहार की तारीखत्यौहार का नाम
07 जनवरी सफला एकादशी व्रत
14 जनवरीलोहड़ी, विनायक चतुर्थी
15 जनवरीमकर संक्रांति, उत्तरायण, पोंगल
17 जनवरीगुरु गोविंद सिंह जयंती
21 जनवरीपुत्रदा एकादशी व्रत 

2024 में सफला एकादशी कब है

हिंदू धर्म में एकादशी का महत्व सबसे ज्यादा माना जाता है, साल में 24 एकादशी आती हैं। नए वर्ष 2024  की पहली एकादशी 7 जनवरी को मनाई जाएगी जिसे सफला एकादशी के नाम से जाना जाता है। जो पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है। 

2024 में लोहड़ी, विनायक चतुर्थी कब है 

लोहड़ी पर्व सिख धर्म के वर्गों का मुख्य त्यौहार है जिसे 14 जनवरी को मनाया जाता है, सर्दी के मौसम में इस त्यौहार को तिल से बनी चीजों और अग्नि के समर्पित किया जाता है जिसे लोहड़ी कहा जाता है। 

इसी के साथ हमारे सनातन धर्म में एक और मुख्य त्यौहार है, जो विनायकी चतुर्थी है यह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को मनाई जाती है। शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को काफी महत्व माना जाता है, इस दिन भगवान गणेश की विधिवत पूजा की जाती है।

2024 में मकर संक्रांति, उत्तरायण कब है

हिंदू धर्म का मुख्य तार होता है मकर संक्रांति जो ईसाई नव वर्ष के शुरू होते ही मनाया जाता है। भारत के मुख्य पर्वों में से एक है जो पूरे भारत और नेपाल में विभिन्न रूपों से मनाया जाता है, पौष माह में इस दिन सूर्य भगवान मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इसलिए ऐसे मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है और कई जगह इस उत्तरायण के नाम से भी जानते हैं।

2024 में पोंगल कब है

यह एक साउथ इंडियन लोगों का त्यौहार है जिसे पोंगल के नाम से जानते हैं, इसी को गुजरात और महाराष्ट्र में उत्तरायण के नाम से जाना जाता है जबकि आंध्र प्रदेश केरल और कर्नाटक के लोगों में और उत्तर भारत में से संक्रांति के नाम से जानते हैं।

2024 में गुरु गोविंद सिंह जयंती कब है

17 जनवरी 2024 को गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती मनाई जाएगी, इस दिन सिक्ख समुदाय के लोग बड़ी धूमधाम से मानते हैं क्योंकि गुरु गोविंद सिंह जी सिक्ख समुदाय के अंतिम गुरु थे। जिनका जन्म पौष माह की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को हुआ था।

2024 में पुत्रदा एकादशी व्रत कब है

पुत्रदा एकादशी वर्ष में दो बार आती है एक सावन माह में आती है दूसरा पौष माह में आती है। पौष माह की पुत्रदा एकादशी 21 जनवरी 2024 को मनाई जाएगी।

2) फरवरी माह के कुछ प्रमुख त्योहार

त्यौहार की तारीखत्यौहार का नाम
06 फरवरी 2024षटतिला एकादशी व्रत
09 फरवरी 2024मौनी अमावस्या
14 फरवरी 2024बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा 
20 फरवरी 2024जया एकादशी व्रत

2024 में षटतिला एकादशी कब है

हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष में षटतिला एकादशी 6 फरवरी 2024 को मनाई जाएगी, इस दिन विशेष रूप से तिल से स्नान करना चाहिए साथ में तिल का उबटन लगाना चाहिए।

2024 में मौनी अमावस्या कब है

पंचांग अनुसार माघ मास में पढ़ने वाली अमावस्या तिथि को मौनी अमावस्या के नाम से जानते हैं, हालांकि हमारे पंचांग अनुसार सोमवार के दिन अमावस्या हो तो उसे सोमवती अमावस्या कहा जाता है। शास्त्रों के अनुसार कृष्ण पक्ष की अमावस्या को बहुत अधिक महत्व माना जाता है इस दिन ऋषि मनु का जन्म हुआ था, इस वर्ष 9 फरवरी 2024 को मोनी अमावस्या है।

2024 में बसंत पंचमी कब है

इस साल 14 फरवरी 2024 को मनाई जाएगी इसे सरस्वती पूजा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन मां सरस्वती धरती पर प्रकट हुई थी, इसलिए इस दिन उनका जन्म दिवस मनाया जाता है। 

2024 में जया एकादशी कब है

भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को हमारे शास्त्रों में अजा या जया एकादशी के नाम से विख्यात किया गया है। इस वर्ष 20 फरवरी 2024 को जया एकादशी मनाई जाएगी, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का महत्व माना जाता है।

3) मार्च माह के कुछ प्रमुख त्योहार

त्यौहार की तारीखत्यौहार के नाम
04 मार्च 2024जानकी जयंती
06 मार्च 2024विजया एकादशी
08 मार्च 2024महाशिवरात्रि
20 मार्च 2024आमलकी एकादशी
24 मार्च 2024होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा
25 मार्च 2024होली, चंद्र ग्रहण
30 मार्च 2024रंग पंचमी

2024 में जानकी जयंती कब है

माता सीता के जन्म उत्सव को जानकी जयंती के नाम से जाना जाता है, इस दिन घर की महिलाएं अपने घर की सुख शांति और पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। इस वर्ष 4 मार्च 2024 को जानकी जयंती मनाई जाएगी।

2024 में विजया एकादशी कब है

हमारे शास्त्रों के अनुसार एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित मानी जाती है, विजया एकादशी का व्रत करने से स्वर्ण दान भूमि दान और अन्य दान करने का फल प्राप्त होता है। इस वर्ष विजया एकादशी 6 मार्च 2024 को मनाई जाएगी।

2024 में महाशिवरात्रि कब है

इस देश में भला ऐसा कौन है जिसे शिवरात्रि का इंतजार नहीं होता है, महाशिवरात्रि को भगवान भोले और माता पार्वती के विवाह उत्सव की तरह मनाया जाता है। शिवरात्रि पर भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है, ईश्वर शिवरात्रि 8 मार्च 2024 को मनाई जाएगी।

2024 में आमलकी एकादशी कब है

अम्ल की एकादशी के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी एक साथ आंवले के वृक्ष पर निवास करते हैं और इस दिन आंवले वृक्ष की पूजा की जाती है। इस वर्ष आमलकी एकादशी 20 मार्च 2024 को मनाई जाएगी।

2024 में होलिका दहन कब है

हमारे हिंदू त्योहारों में सबसे प्रचलित त्यौहार होलिका दहन होता है जिसका महत्व प्राचीन काल से जुड़ा हुआ है। होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व के रूप में मनाया जाता है इस वर्ष 24 मार्च 2024 को होलिका दहन किया जाएगा।

2024 में होली कब है

24 मार्च को होलिका दहन होगा इसके ठीक अगले दिन 25 मार्च 2024 को लोग होली खेलेंगे, इस दिन चंद्र ग्रहण भी है अब देखना होगा कि यह भारत में मान्य होगा या नहीं।

2024 में रंग पंचमी कब है

पुराने के अनुसार रंग पंचमी का दिन देवी देवताओं को समर्पित माना जाता है, यह होली पर्व के ठीक 5 दिन बाद आता है जैसे दुनिया के लिए सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इस दिन लोग एक दूसरे को रंग लगाकर बधाइयां देते हैं और आसमान की तरफ रंगों को उड़ाते हैं। इस वर्ष रंग पंचमी 30 मार्च 2024 को मनाई जाएगी।

4) अप्रैल माह के कुछ प्रमुख त्योहार

त्यौहार की तारीखत्यौहार का नाम
02 अप्रैल 2024शीतला अष्टमी 
05 अप्रैल 2024पापमोचनी एकादशी
08 अप्रैल 2024चैत्र अमावस्या, सोमवती अमावस्या, सूर्य ग्रहण
09 अप्रैल 2024चैत्र नवरात्रि, घट स्थापना, गुड़ी पड़वा, झूलेलाल जयंती, उगाडी 
14 अप्रैल 2024यमुना छठ 
16 अप्रैल 2024राम नवमी
17 अप्रैल 2024चैत्र नवरात्रि पारणा
19 अप्रैल 2024कामदा एकादशी 
21 अप्रैल 2024प्रदोष व्रत शुक्ल, महावीर स्वामी जयंती
23 अप्रैल 2024हनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा व्रत

2024 में शीतला अष्टमी कब है

चेत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हम शीतला अष्टमी के नाम से जानते हैं, इस दिन माता शीतला की पूजा की जाती है जो बच्चों की सेहत की रक्षा करती है। इस वर्ष शीतला अष्टमी 2 अप्रैल 2024 को मनाई जाएगी।

2024 में पापमोचनी एकादशी कब है

हिंदू त्योहारों में सभी एकादशी को अलग-अलग नाम से जाना जाता है, ऐसे ही एक एकादशी है जो पापों का नाश करने वाली होती है जिसे पापमोचनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस वर्ष पापमोचनी एकादशी 5 अप्रैल 2024 को मनाई जाएगी।

2024 में चैत्र अमावस्या, सोमवती अमावस्या कब है

इस बार चैत्र अमावस्या 8 अप्रैल 2024 को मनाई जाएगी सोमवार के दिन मनाने वाली अमावस्या को सोमवती या सोमंती अमावस्या के नाम से जानते हैं। यह तिथि 8 अप्रैल को सुबह 3:21 पर शुरू होगी जो, 8 अप्रैल की रात्रि 11:50 पर समाप्त होगी।

2024 में चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा कब है

हमारे हिंदू धर्म में नव वर्ष चैत्र नवरात्रि से ही शुरू होता है जिसे विक्रम संवत की शुरुआत कहा जाता है। वर्ष में 2 नवरात्रि आते हैं। वर्ष का पहला नवरात्रि चैत्र के नवरात्रि होते हैं इसी दिन मां आदिशक्ति प्रकट हुई थी। मराठा समाज के लोग इसी दिन गुड़ी पड़वा मानते हैं इस वर्ष चैत्र नवरात्रि और गुड़ी पड़वा 9 अप्रैल 2024 को मनाई जाएगी, इसी दिन झूलेलाल जयंती भी है।

2024 में यमुना छठ कब है

यमुना माता का आगमन पृथ्वी पर चैत्र शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को हुआ था, इसलिए इसे यमुना छठ के नाम से जाना जाता है। इस वर्ष यमुना छठ 14 अप्रैल 2024 को मनाई जाएगी।

2024 में रामनवमी कब है

चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाने जाना वाला त्यौहार रामनवमी कहलाता है। इस दिन भगवान विष्णु ने श्री राम अवतार लेकर धरती पर प्रकट हुए थे इस वर्ष रामनवमी 16 अप्रैल 2024 को मनाई जाएगी।

2024 में चैत्र नवरात्रि पारणा कब है

नवरात्रि व्रत का पारण कन्या पूजन के बाद ही किया जाता है और इसी दिन 9 दिनों के व्रत खोल जाते हैं। चैत्र नवरात्रि का पारण इस वर्ष 17 अप्रैल 2024 को किया जाएगा जिसे आप खीर, पूरी, हलवा का भोग लगाकर कर सकते हैं। 

2024 में कामदा एकादशी कब है

चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को हम कामदा एकादशी के नाम से जानते हैं, इस दिन श्रद्धापूर्वक व्रत करने से भगवान विष्णु भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इस वर्ष कामदा एकादशी 19 अप्रैल 2024 को मनाई जाएगी।

2024 में प्रदोष व्रत कब है

हमारे हिंदू धर्म प्रदोष व्रत को भगवान शिव के लिए समर्पित किया गया है, इस दिन भगवान शिव प्रसन्न होकर जातक के जीवन में सुख समृद्धि प्रदान करते हैं। इस वर्ष प्रदोष व्रत 21 अप्रैल 2024 को मनाया जाएगा। इसी दिन महावीर स्वामी जयंती भी मनाई जाएगी।

2024 में हनुमान जयंती कब है

इस वर्ष हनुमान जयंती 23 अप्रैल 2024 को मनाई जाएगी, शास्त्रों के अनुसार हनुमान जी को त्रेता युग में हजारों अमर का वरदान मिला था जिसके चलते वह कलयुग में भी साक्षात सशरीर इस धरा पर आज भी मौजूद है।

5) मई माह के कुछ प्रमुख त्योहार

त्यौहार की तारीखत्यौहार का नाम
04 मई 2024वरुथिनी एकादशी
10 मई 2024परशुराम जयंती, अक्षय तृतीया
15 मई 2024बगलामुखी जयंती
17 मई 2024सीता नवमी
19 मई 2024मोहिनी एकादशी
23 मई 2024बुद्ध पूर्णिमा
24 मई 2024नारद जयंती

2024 में वरुथिनी एकादशी कब है

शास्त्र अनुसार वैशाख माह में कृष्ण पक्ष की एकादशी को हम वरुथिनी एकादशी के नाम से जानते हैं। एसएससी जीडी सभी एकादशी की तरह इस एकादशी को भी भगवान विष्णु के प्रति समर्पित मानी जाती है और इस वर्ष 4 मई 2024 को मनाई जाएगी।

2024 में अक्षय तृतीया कब है

वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया नाम से जाना जाता है, इस दिन भगवान परशुराम का जन्म भी हुआ था जिसे आखा तीज भी कहते हैं। इस वर्ष अक्षय तृतीया 10 मई 2024 को है।

2024 में बगलामुखी जयंती कब है

बगलामुखी जयंती के दिन मां बगला प्रकट हुई थी जैसे तंत्र की देवी माना जाता है। इस वर्ष बगलामुखी जयंती 15 मई 2024 को मनाई जाएगी।

2024 में सीता नवमी कब है

भगवान श्री रामचंद्र जी की पत्नी अर्थात मां लक्ष्मी का स्वरूप मां सीता के जन्म उत्सव सीता नवमी के नाम से जानते हैं। इस वर्ष सीता नवमी 17 मई 2024 को मनाई जाएगी।

2024 में मोहिनी एकादशी कब है

वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को हम मोहिनी एकादशी कहते हैं, इस एकादशी के दिन व्रत करने से व्यक्ति के जीवन से सभी पापों का नाश होता है। इस दिन व्रत करने से मनुष्य मोह जाल से छूट जाता है, इस वर्ष मोहिनी एकादशी 19 मई 2024 को मनाई जाएगी।

2024 में बुद्ध पूर्णिमा कब है

बुद्ध पूर्णिमा के दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था जो बौद्ध धर्म के संस्थापक थे। बुद्ध पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा और सत्य विनायक पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है, इस वर्ष बुद्ध पूर्णिमा 23 मई 2024 को मनाई जाएगी। 

2024 में नारद जयंती कब है

देव ऋषि नारद मुनि जी को भगवान विष्णु का परम भक्त माना गया है और इन्हें संसार के पहले पत्रकार की उपाधि दी गई है। कृष्ण पक्ष की प्रतिबद्धता तिथि को नारद जयंती मनाई जाती है इस वर्ष नारद जयंती 24 मई 2024 को मनाई जाएगी।

6) जून माह के कुछ प्रमुख त्योहार

त्यौहार का दिनत्यौहार का नाम
02 जून 2024अपरा एकदाशी
06 जून 2024वट सावित्री
16 जून 2024गंगा दशहरा
17 जून 2024गायत्री जयंती
18 जून 2024निर्जला एकादशी
22 जून 2024वट पूर्णिमा

2024 में अपरा एकादशी कब है

पद्म पुराण के अनुसार भगवान विष्णु की पूजा उनके वामन रूप में करने का विधान है, अपरा एकादशी के दिन उन्हें की पूजा की जाती है। अपरा एकादशी का अर्थ अपार पुण्य से होता है जिसे भद्रकाली एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस वर्ष अपरा एकादशी 2 जून 2024 को मनाई जाएगी।

2024 में वट सावित्री व्रत कब है

बट सावित्री के दिन सभी सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है, जिसे वट सावित्री व्रत कहा जाता है। इस दिन बट वृक्ष की विधिवत पूजा की जाती है, हर वर्ष ज्येष्ठ मास की अमावस्या को बट सावित्री पूजा होती है इस वर्ष 6 जून 2024 को मनाई जाएगी।

2024 में गंगा दशहरा कब है

प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ माह में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मां गंगा की पूजा अर्चना की जाती है, जिसे गंगा दशहरा के नाम से भी जाना जाता है। कई जगह ऐसे गंगावतरण के नाम से भी जाना जाता है, इस वर्ष गंगा दशहरा 16 जून 2024 को मनाया जाएगा।

2024 में गायत्री जयंती कब है

जेष्ठ मां की शुक्ल पक्ष की एकादशी को हम गायत्री जयंती के रूप में मनाते हैं, भारत के दक्षिणी हिस्से में श्रावण मास की पूर्णिमा पर गायत्री जयंती मनाई जाती है। इस वर्ष गायत्री जयंती 17 जून 2024 को मनाई जाएगी।

2024 में निर्जला एकादशी कब है

निर्जला एकादशी भगवान विष्णु को भी समर्पित होती है इस दिन जो भी जातक व्रत रखता है, वह बिना जल ग्रहण किया उपवास रखता है। इस दिन कुछ भी खाया पिया नहीं जाता इसलिए इसे निर्जला एकादशी कहा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार वृषभ और मिथुन संक्रांति के बीच शुक्ल पक्ष की एकादशी को हम निर्जला एकादशी मानते हैं। इस वर्ष निर्जला एकादशी 18 जून 2024 को मनाई जाएगी।

2024 में वट पूर्णिमा व्रत कब है 

हमारे हिंदू धर्म में 15 दिन के अंतराल में दो बार पट सावित्री व्रत रखा जाता है इस वर्ष पहले वट सावित्री व्रत 6 जून 2024 को मनाया जाएगा दूसरा बट पूर्णिमा व्रत 22 जून 2024 को मनाया जाएगा।

7) जुलाई माह के प्रमुख त्योहार

त्यौहार की तारीखत्योहार के नाम 
02 जुलाई 2024योगिनी एकादशी व्रत
06 जुलाई 2024आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
07 जुलाई 2024जगन्नाथ रथ यात्रा
17 जुलाई 2024देवशयनी एकादशी
21 जुलाई 2024गुरु पूर्णिमा
22 जुलाई 2024सावन माह प्रारंभ पहला सोमवार
22 जुलाई 2024पहला मंगला गौरी व्रत
29 जुलाई 2024सावन का दूसरा सोमवार
30 जुलाई 2024दूसरा मंगला गौरी व्रत
31 जुलाई 2024कामिका एकादशी

2024 में योगिनी एकादशी कब है

आषाढ़ माह की कृष्ण पक्ष की एकादशी को योगिनी एकादशी कहा जाता है। इस वर्ष योगिनी एकादशी 2 जुलाई 2024 को मनाई जाएगी।

2024 में आषाढ़ गुप्त नवरात्रि कब है

आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की प्रति बता देती से गुप्त नवरात्रि की शुरुआत होती है, जिसका समापन नवमी तिथि के दिन होता है। वर्ष में 4 नवरात्रि आते हैं जिनमें 2 गुप्त नवरात्रि होते हैं, इस वर्ष आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 6 जुलाई 2024 से शुरू होंगे।

2024 में जगन्नाथ यात्रा कब है

इस वर्ष जगन्नाथ यात्रा 7 जुलाई 2024 को निकाली जाएगी, यह एक प्रकार से साल में आने वाला हिंदू त्यौहार है, इस दिन भगवान जगन्नाथ उनके बड़े भाई बलभद्र और छोटी बहन सुभद्रा देवी के साथ अपनी मौसी के घर जाते हैं, जिसे एक यात्रा के रूप में मनाया जाता है।

2024 में देवशयनी एकादशी कब है

देवशयनी एकादशी को भगवान विष्णु शयन मुद्रा में चले जाते है, इसके बाद से पृथ्वी का सारा कार्य भगवान शिव शंकर अपने हाथों में संभालते हैं। देवशयनी एकादशी के बाद से सारे शुभ मांगलिक कार्य नहीं किए जाते, इस वर्ष 17 जुलाई 2024 को देवशयनी एकादशी है।

2024 में गुरु पूर्णिमा कब है

आषाढ़ माह की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा कहा जाता है, इस दिन महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था इसलिए इसे व्यास पूर्णिमा के भी नाम से जाना जाता है और यह महर्षि वेदव्यास को ही समर्पित मानी जाती है। इस वर्ष गुरु पूर्णिमा 21 जुलाई 2024 को मनाई जाएगी।

2024 में सावन का पहला सोमवार कब है

भगवान शंकर के पवित्र पावन सावन की शुरुआत 22 जुलाई 2024 से होगी, इसी दिन सावन का पहला सोमवार मनाया जाएगा।

2024 में मंगला गौरी व्रत कब है

इस वर्ष पहला मंगला गौरी व्रत 22 जुलाई 2024 को है, सावन के सभी मंगलवार को मंगला गौरी व्रत के नाम से जाना जाता है मनोवांछित फल प्राप्ति के लिए ही यह व्रत किया जाता है।

2024 में सावन का दूसरा सोमवार कब है

सावन का दूसरा सोमवार इस वर्ष 29 जुलाई 2024 को मनाया जाएगा, सावन के सभी सोमवार भगवान शिव शंकर की पूजा के लिए समर्पित होते हैं।

2024 में दूसरा मंगला गौरी व्रत कब है

सावन महीने का दूसरा मंगला गौरी व्रत 30 जुलाई 2024 को है।

2024 में कामिका एकादशी कब है

इस वर्ष कामिका एकादशी 31 जुलाई 2024 को मनाई जाएगी। पुराणों के अनुसार काव्य का एकादशी के दिन जो व्यक्ति भगवान के सामने की अथवा तिल के तेल का दीपक जलता है उनके पितर स्वर्ग लोक में अमृत का पान करते हैं।

8) अगस्त माह के प्रमुख त्योहार

त्यौहार की तारीखत्यौहार का नाम
05 अगस्त 2024सावन का तीसरा सोमवार
06 अगस्त 2024मंगला गौरी व्रत 
07 अगस्त 2024हरियाली तीज
08 अगस्त 2024विनायक चतुर्थी
09 अगस्त 2024नाग पंचमी 
12 अगस्त 2024सावन का चौथा सोमवार
13 अगस्त 2024मंगला गौरी व्रत
16 अगस्त 2024पुत्रदा एकादशी, वरलक्ष्मी व्रत
19 अगस्त 2024रक्षाबंधन, श्रावण पूर्णिमा, सावन का पांचवा सोमवार
22 अगस्त 2024कजरी तीज, संकष्टी चतुर्थी
24 अगस्त 2024बलराम जयंती
26 अगस्त 2024जन्माष्टमी
27 अगस्त 2024दही हांडी 
29 अगस्त 2024अजा एकादशी व्रत

2024 में सावन का तीसरा सोमवार कब है

सावन का तीसरा सोमवार 5 अगस्त 2024 को रहेगा।

2024 में तीसरा मंगला गौरी व्रत कब है

इस वर्ष तीसरा मंगला गौरी व्रत 6 अगस्त 2024 को है।

2024 में हरियाली तीज कब है

इस वर्ष हरियाली तीज 7 अगस्त 2024 को मनाई जाएगी, इस दिन हरे रंग का बहुत ही महत्व होता है क्योंकि हरा रंग भगवान शंकर को सबसे प्रिय माना जाता है। 

2024 में विनायक चतुर्थी कब है

विनायक चतुर्थी को ववरद विनायक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है, इस दिन भगवान गणेश की विधिवत पूजा होती है और उनके भक्त उनका उपवास रखते हैं। सावन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी मनाई जाती है इस वर्ष यह 8 अगस्त 2024 को मनाई जाएगी।

2024 में नाग पंचमी कब है

नाग पंचमी का पर्व नाग देवताओं को समर्पित माना जाता है, नाग देवता भगवान शंकर के सबसे प्रिय माने जाते हैं। इस दिन उनकी विशेष पूजा का महत्व होता है इस वर्ष नाग पंचमी 9 अगस्त 2024 को मनाई जाएगी।

2024 में सावन का चौथा सोमवार कब है

इस वर्ष सावन का चौथा सोमवार 12 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा, कभी-कभी सावन में पांच सोमवार पढ़ते हैं कभी कभी 4 सोमवार ही रहते है। 

2024 में चौथा मंगला गौरी व्रत कब है

सावन माह के सोमवार के अगले दिन मंगलवार को मंगलवार गौरी व्रत के नाम से जाना जाता है, इस वर्ष सावन का आखिरी मंगला गौरी व्रत 13 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा।

2024 में पुत्रदा एकादशी कब है

इस वर्ष पुत्रदा एकादशी 16 अगस्त 2024 को मनाई जाएगी, एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित मानी जाती है। इसी दिन वर लक्ष्मी व्रत भी मनाया जाएगा, यह व्रत सावन महीने के आखिरी शुक्रवार के दिन रखा जाता है इस दिन मां लक्ष्मी के वरलक्ष्मी रूप की पूजा का विधान है। 

2024 में रक्षाबंधन कब है

भाई बहन के पवित्र त्यौहार को रक्षाबंधन के नाम से जाना जाता है इस वर्ष रक्षाबंधन 19 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा, इसके साथ ही सावन का आखिरी सोमवार भी मनाया जाएगा। सावन माह की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन मनाया जाता है इसी दिन श्रावण पूर्णिमा व्रत भी है।

2024 में संकष्टी चतुर्थी कब है

संकष्टी चतुर्थी का मतलब संकट को हरने वाली चतुर्थी होता है, जिसे भगवान गणेश के प्रति समर्पित माना जाता है। इस दिन भगवान गणेश अपने भक्तों की परेशानियों को हर लेते हैं, इस वर्ष संकष्टी चतुर्थी 22 अगस्त 2024 को मनाई जाएगी इसी दिन कजरी तीज भी मनाई जाएगी।

2024 में बलराम जयंती कब है

द्वापर युग में शेषनाग ने बलराम रूप से अवतरित होकर श्री कृष्ण के बड़े भाई का दर्जा लिया था। इस वर्ष बलराम जयंती 24 अगस्त 2024 को मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को बलराम जयंती मनाई जाती है इसी को हल षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है।

2024 में जन्माष्टमी कब है

द्वापर युग में भगवान विष्णु ने अपने आठवें अवतार श्री कृष्ण के रूप में लिया था, जिसे जन्माष्टमी के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान कृष्ण की विधि भी पूजा करते हैं और दहीहंडी का उत्सव भी मनाया जाता है, इस वर्ष जन्माष्टमी 26 अगस्त 2024 को मनाई जाएगी।

2024 में दही हांडी कब है

हमारे भारत देश में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के बाद दहीहांडी का उत्सव मनाया जाता है, जिसे अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन मनाया जाता है इस वर्ष दहीहांडी  27 अगस्त 2024 को मनाई जाएगी।

2024 में अजा एकादशी कब है

अजा एकादशी की कथा सबसे पहले भगवान कृष्ण ने युधिष्ठिर को सुनाई थी, इस एकादशी को सबसे ज्यादा महत्व दिया गया है। इस दिन पूरी श्रद्धा के साथ भक्त भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करते हैं इस वर्ष अजा एकादशी 29 अगस्त 2024 को मनाई जाएगी।

9) सितंबर माह के प्रमुख त्योहार

त्यौहार की तारीखत्यौहार का नाम
02 सितंबर 2024सोमवती अमावस्या
06 सितंबर 2024हरतालिका तीज
07 सितंबर 2024गणेश चतुर्थी, गणेश उत्सव
08 सितंबर 2024ऋषि पंचमी
11 सितंबर 2024राधा अष्टमी, महालक्ष्मी व्रत शुरू
14 सितंबर 2024परिवर्तिनी एकादशी
15 सितंबर 2024वामन जयंती, प्रदोष व्रत
16 सितंबर 2024विश्वकर्मा जयंती
17 सितंबर 2024गणेश विसर्जन, अनंत चतुर्दशी
18 सितंबर 2024पितृपक्ष प्रारंभ भाद्रपद पूर्णिमा व्रत, चंद्र ग्रहण
25 सितंबर 2024जीवित्पुत्रिका व्रत
28 सितंबर 2024इंदिरा एकादशी 

2024 में सोमवती अमावस्या कब है

इस बार सोमवती अमावस्या 2 सितंबर 2024 को मनाई जाएगी सोमवार के दिन पढ़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या कहते हैं।

2024 में हरतालिका तीज कब है

भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज के नाम से जाना जाता है, इस दिन भगवान शिव शंकर और माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस वर्ष हरतालिका तीज है 6 सितंबर 2024 को मनाई जाएगी।

2024 में गणेश चतुर्थी कब है

गणेश उत्सव का भक्तों को बेस रखने से इंतजार रहता है, इस वर्ष 7 सितंबर 2024 से गणेश उत्सव प्रारंभ होंगे। इसी दिन गणेश चतुर्थी व्रत मनाया जाएगा।

2024 में ऋषि पंचमी कब है 

ऋषि पंचमी को मुख्य रूप से सप्त ऋषियों को समर्पित किया गया है, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हमारे सनातन धर्म में सात ऋषि हैं। इस दिन गंगा स्नान करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है, इस वर्ष ऋषि पंचमी 8 सितंबर 2024 को मनाई जाएगी।

2024 में राधा अष्टमी कब है

इस वर्ष राधा अष्टमी 11 सितंबर 2024 को मनाई जाएगी, इसी दिन से महालक्ष्मी व्रत शुरू होंगे।

2024 में परिवर्तिनी एकादशी कब है

इस वर्ष परिवर्तिनी एकादशी 14 सितंबर 2024 को मनाई जाएगी, इस दिन भगवान विष्णु शयन मुद्रा में अपनी सोने की मुद्रा बदलते हैं इसलिए इसे परिवर्तनी एकादशी कहा जाता है।

2024 में प्रदोष व्रत कब है

इस वर्ष 15 सितंबर 2024 को प्रदोष व्रत है इसी दिन वामन जयंती मनाई जाएगी।

2024 में विश्वकर्मा जयंती कब है

इस वर्ष विश्वकर्मा जयंती 16 सितंबर 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाती है क्योंकि वही पृथ्वी के पहले सृजन करता और शिल्पकार है। 

2024 में गणेश विसर्जन कब है

इस वर्ष गणेश विसर्जन 17 सितंबर 2024 को मनाया जाएगा इसी दिन अनंत चतुर्दशी भी है। भगवान गणेश 10 दिन के लिए पृथ्वी पर मेहमान बनकर आते हैं और अनंत चतुर्दशी के दिन वह विदा ले लेते हैं।

2024 में पितृपक्ष कब है

इस वर्ष पितृपक्ष 18 सितंबर 2024 से प्रारंभ हो रहे हैं और इसी दिन चंद्र ग्रहण भी है, हालांकि है चंद्र ग्रहण भारत में मान्य होगा या नहीं यह ज्योतिष अनुसार ही पता चलेगा इसी दिन भाद्रपद पूर्णिमा व्रत है।

2024 में जीवित्पुत्रिका व्रत कब है

25 सितंबर 2024 को जीवित्पुत्रिका व्रत के रूप में मनाया जाएगा, हिंदू पंचांग के मुताबिक आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है, जिसे महिलाएं अपनी संतान की सुरक्षा के लिए करती है।

2024 में इंदिरा एकादशी कब है

पितृ पक्ष में पढ़ने वाली एकादशी को इंदिरा एकादशी के नाम से जाना जाता है, इस दिन मोक्ष के द्वार खुलते हैं। इस वर्ष इंदिरा एकादशी 28 सितंबर 2024 को मनाई जाएगी।

10) अक्टूबर माह के प्रमुख त्योहार

त्यौहार के तारीखत्यौहार के नाम
03 अक्टूबर 2024घट स्थापना, शरद नवरात्रि
11 अक्टूबर 2024दुर्गा अष्टमी, दुर्गा नवमी
12 अक्टूबर 2024दशहरा
13 अक्टूबर 2024दुर्गा विसर्जन
14 अक्टूबर 2024पापाकुशा एकादशी
20 अक्टूबर 2024करवा चौथ, संकष्टी चतुर्थी
28 अक्टूबर 2024रमा एकादशी
29 अक्टूबर 2024धनतेरस, प्रदोष व्रत
31 अक्टूबर 2024नरक चतुर्दशी

2024 में शारदीय नवरात्रि कब है

इस वर्ष 3 अक्टूबर 2024 को शारदीय नवरात्रि होंगे इसी दिन घट स्थापना होगी और देवी दुर्गा का 9 दिन के लिए पृथ्वी पर मेहमान के रूप में आगमन होगा। 

2024 में दुर्गा अष्टमी कब है

 नवरात्रि तिथि की अष्टमी तिथि को दुर्गा अष्टमी के नाम से जाना जाता है, इस दिन कई जगह कन्या भोजन होते हैं। इसी दिन दुर्गा नवमी तिथि भी मनाई जाएगी। इस वर्ष दुर्गा अष्टमी 11 अक्टूबर 2024 को है।

2024 में दशहरा कब है

नवरात्रि के 9 दिन बाद दशमी तिथि को दशहरा के नाम से जाना जाता है, इस दिन भगवान श्री राम ने असत्य पर सत्य की जीत प्राप्त की थी और रावण का वध किया था इस वर्ष दशहरा 12 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा।

2024 में पापंकुशा एकादशी कब है

इस वर्ष पापंकुशा 14 अक्टूबर 2024 को मनाई। सभी एकादशियों को भगवान विष्णु के प्रति समर्पित मानी जाती है इस दिन भक्त लोग जगराता भी करते हैं।

2024 में करवा चौथ कब है

इस वर्ष करवा चौथ 20 अक्टूबर 2024 को मनाई जाएगी इसी दिन संकष्टी चतुर्थी भी है। इस दिन सभी महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं।

2024 में रमा एकादशी कब है

प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को हम रमा एकादशी के नाम से जानते हैं, इस दिन जगत के पालनहार श्री हरि विष्णु की पूजा अर्चना होती है। इस वर्ष रमा एकादशी 28 अक्टूबर 2024 को मनाई जाएगी।

2024 में धनतेरस कब है

इस वर्ष धनतेरस 29 अक्टूबर 2024 को मनाई जाएगी यह दिवाली के 2 दिन पहले मनाया जाता है, धनतेरस से ही दिवाली के 5 दिन के पर्व की शुरुआत होती है इसी दिन प्रदोष व्रत है।

2024 में नरक चतुर्दशी कब है

इस वर्ष नरक चतुर्दशी 31 अक्टूबर 2024 को मनाई जाएगी, इसी दिन भगवान श्री कृष्ण ने भौमासुर नामक राक्षस का वध किया था। यह कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है।

11) नवंबर माह के प्रमुख त्योहार

त्यौहार की तारीखत्यौहार का नाम
01 नवंबर 2024कार्तिका अमावस्या, दीपावली
02 नवंबर 2024गोवर्धन पूजा
03 नवंबर 2024भाई दूज 
07 नवंबर 2024छठ पूजा
12 नवंबर 2024देव उठनी एकादशी
15 नवंबर 2024कार्तिक पूर्णिमा व्रत
26 नवंबर 2024उत्पन्ना एकादशी

2024 में दीपावली कब है

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दीपावली का त्यौहार मनाया जाता है, यह 5 दिन का त्यौहार है होता है। इसी दिन भगवान राम रावण का वध करके अयोध्या लौटे थे, इसीलिए इसे दीप जलाकर उत्सव की तरह मनाया जाता है। इस वर्ष दीपावली 1 नवंबर 2024 को मनाई जाएगी।

2024 में गोवर्धन पूजा कब है

इस वर्ष गोवर्धन पूजा 2 नवंबर 2024 को मनाई जाएगी कई जगह इस अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। गोवर्धन पूजा द्वापर युग के समय से ही प्रचलित है।

2024 में भाई दूज कब है

भाई बहन के त्यौहार को भाई दूज के नाम से जाना जाता है, दीपावली के ठीक 2 दिन बाद भाई दूज त्यौहार मनाया जाता है इस वर्ष 3 नवंबर 2024 को भाई दूज मनाई जाएगी।

2024 में छठ पूजा कब है

बिहारीयों का सबसे प्रमुख त्यौहार होता है छठ पूजा और इस वर्ष छठ पूजा 7 नवंबर 2024 को मनाई जाएगी। 

2024 में देवउठनी एकादशी कब है

देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु सोने जाते हैं ठीक देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु निद्रा से जागते हैं। भगवान विष्णु के जागने के बाद ही सारे मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है, इस वर्ष 12 नवंबर 2024 को देवउठनी एकादशी मनाई जाएगी।

2024 में कार्तिक पूर्णिमा कब है

इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा 15 नवंबर 2024 को मनाई जाएगी, इस देव दीपावली के नाम से भी जाना जाता है जो दीपावली के 15 दिन बाद आती है। इसको त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है।

2024 में उत्पन्ना एकादशी कब है

मार्गशीर्ष माह  की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को उत्पन्ना एकादशी के नाम से जाना जाता है, इस वर्ष 26 नवंबर 2024 को उत्पन्ना एकादशी तिथि मनाई जाएगी।

12) दिसंबर माह के प्रमुख त्योहार

त्यौहार की तारीखत्यौहार का नाम
01 दिसंबर 2024मार्गशीर्ष अमावस्या
11 दिसंबर 2024मोक्षदा एकादशी
15 दिसंबर 2024मार्गशीर्ष पूर्णिमा, धनु संक्रांति
26 दिसंबर 2024सफला एकादशी 
30 दिसंबर 2024पौष अमावस्या

2024 में मार्ग शीर्ष अमावस्या कब है

मार्गशीर्ष मास की अमावस्या पर माता लक्ष्मी जी की पूजन और व्रत करने से सभी पापों का नाश होता है, इस वर्ष 1 दिसंबर 2024 को मार्गशीर्ष अमावस्या मनाई जाएगी।

2024 में मोक्षदा एकादशी कब है

इस वर्ष मोक्षदा एकादशी 11 दिसंबर 2024 को मनाई जाएगी। इस एकादशी का भी काफी अत्यधिक महत्व माना जाता है, जिसे भगवान विष्णु के भक्त विधिपूर्वक व्रत के साथ करते हैं।

2024 में मार्गशीर्ष पूर्णिमा कब है

मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा तिथि भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है, शास्त्रों के अनुसार इसी तिथि से सतयुग काल का आरंभ हुआ था। इस साल मार्गशीर्ष पूर्णिमा 15 दिसंबर 2024 को मनाई जाएगी,इसी दिन धनु संक्रांति भी है।

2024 में सफला एकादशी कब है

पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को सफला एकादशी के नाम से जाना जाता है, इस साल 26 दिसंबर 2024 को सफला एकादशी का व्रत किया जाएगा।

2024 में पौष अमावस्या कब है

पौष माह के कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि को पौष अमावस्या कहते हैं, यह 2024 का आखिरी त्यौहार होगा जिसे 30 दिसंबर 2024 को मनाया जाएगा। और इसी के साथ 2025 नया वर्ष प्रारंभ हो जाएगा।

दोस्तों, आज हमने आपको वर्ष 2024 की सभी प्रमुख त्योहारों को विस्तार पूर्वक समझने का प्रयास किया है। हमने आपको अपने लेख के माध्यम से महत्वपूर्ण त्योहार, व्रत, एकादशी को बताया है, साथ में उनकी तारीख भी बताने का प्रयास किया है। यदि आपको हमारे द्वारा लिखा लेख पसंद आया है, तो आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं।

धन्यवाद

Leave a Comment

Amavasya Kab Hai 22024 masik shivratri january 2024 date Pradosh Vrat 2024 January Kab Hai vinayak chaturthi 2024 in hindi Safla Ekadashi Kab Hai 2024