नमस्कार दोस्तों, आप सभी लोग जानते हैं कि साल की सबसे बड़ी शिवरात्रि, महाशिवरात्रि आने वाली है पर इसको लेकर लोगों की मन में एक प्रश्न जरूर आ रहा होगा कि इस बार की महाशिवरात्रि कब है 7 फरवरी या 8 फरवरी की तो यहां पर हम आपको इस लेख में इस सवाल का जवाब मिल जाएगा।
महाशिवरात्रि कब है
2024 साल की महाशिवरात्रि 8 फरवरी 2024 के दिन हैं
महाशिवरात्रि 8 या 9 मार्च 2024 कब है
2024 साल की महाशिवरात्रि के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को रात 8 मार्च 2024 को 09:57 से शुरू होकर 9 मार्च 2024 को शाम 06:17 तक रहेगी।
ऐसे में उदया तिथि के अनुसार इस बार महाशिवरात्रि व्रत और पूजन 8 मार्च 2024 को किया जाएगा।
महाशिवरात्रि 2024 पूजा मुहूर्त
8 मार्च महाशिवरात्रि के दिन पूजा करने का शुभ मुहूर्त सुबह 06:25 मिनट से लेकर सुबह 09:28 मिनट तक रहेगा।
महाशिवरात्रि 2024 चार प्रहर मुहूर्त
- रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय – शाम 6:25 मिनट से रात 9:28 मिनट तक
- रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय – रात्रि 9:28 मिनट से रात 12:31 मिनट तक
- रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय – रात 12:31 मिनट से प्रातः 03:34 मिनट तक
- रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय – प्रातः 03:34 से प्रातः 03:37 तक
- निशिता काल मुहूर्त – 9 मार्च रात में 12:07 मिनट से 12:55 मिनट तक
- व्रत पारण समय – सुबह 06:37 मिनट से दोपहर 03:28 मिनट तक
महाशिवरात्रि पूजा विधि 2024
महाशिवरात्रि 2024 की पूजा विधि कुछ इस प्रकार से है।
- महाशिवरात्रि के दिन प्रातः काल सुबह-सुबह उठकर स्नान आदि से निवृत होकर पूरी श्रद्धा के साथ भगवान शिव जी के आगे व्रत का संकल्प लेना चाहिए।
- संकल्प के दौरान उपवास की अवधि पूरा करने के लिए शिवजी का आशीर्वाद लेना चाहिए।
- इसके बाद में आप यह महाशिवरात्रि का व्रत कैसे रखेंगे, फलहार या निर्जला यह भी आपको संकल्प में बोलना है।
- फिर शुभ मुहूर्त में पूजा शुरू करें।
- सबसे पहले भगवान शिव जी को पंचामृत से स्नान कराएं।
- इसके साथ ही आप भगवान शिव जी को लोटा भर के जल भी जरुर चढ़ाएं और दीपक भी जरूर चलाएं।
- भगवान शिव जी की प्रिय वस्तु बेलपत्र, भांग, धतूरा आदि सभी चीज जरूर चढ़ना है।
- अब आपको अपने द्वारा लाई गई बेलपत्र, भांग, धतूरा, जायफल, कमलगट्टे, फल, मिष्ठान, मीठा पान, इत्र व दक्षिणा आदि जरूर चढ़ाने चाहिए।
- इसके बाद में इस दिन भगवान शिव जी को खीर का भोग लगाकर उस प्रसाद को अपने घर के सभी सदस्यों में जरूर बांटना चाहिए।
हम आशा करते हैं हमने आपको 2024 साल में पढ़ने वाली महाशिवरात्रि से जुड़े हुए सारे प्रश्नों के जवाब दे दिए होंगे। अगर अभी भी आपके मन में कोई भी महाशिवरात्रि से जुड़ा कोई प्रश्न है तो उसे आप हमसे कमेंट करके पूछ सकते हैं।
ओम नमः शिवाय