गुप्त नवरात्रि में 9 दिनों के यह उपाय जरूर करें pradeep mishra gupta navratri upay

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

नमस्कार दोस्तों, आप सभी लोग जानते हैं कि साल भर में चार नवरात्रि आते हैं जिसमें से दो नवरात्रि गुप्त तरीके के नवरात्रि होते हैं। जिसमें से अभी असाढ़ माह के गुप्त नवरात्रि 19 जून से लेकर 27 जून तक चलने वाले हैं।

इन गुप्त नवरात्रों में किए जाने वाले कुछ विशेष उपायों को हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं जिन उपायों को करके आप अपने मनोकामना को पूर्ण करवा सकते हैं।

पहला उपाय

यह उपाय आपको गुप्त नवरात्रि के पूरे 9 दिनों तक करना होगा।

इस उपाय को करने के लिए सबसे पहले आपको एक ऐसे फूल की आवश्यकता होगी जो कि आपको इन गुप्त नवरात्रि के पूरे 9 दिनों तक ज्यादा मात्रा में मिल सके। शिवजी पर चढ़ने वाला कोई भी एक ऐसा फूल देख लीजिए जो आपको प्रतिदिन ज्यादा मात्रा में मिल जाए।

उदाहरण के लिए हम मान लेते हैं कि हमारे पास सफेद फूल हैं।

गुप्त नवरात्रि के पहले दिन आपको अपने साथ में 9 सफेद फूल रखना हैं साथ ही में एक गोल बाती का शुद्ध देसी गाय की घी का दीपक भी तैयार करना है जो दीपक आटे का बना सकते हैं।

अब आपको भगवान शिव जी के मंदिर प्रातः कल सुबह-सुबह ‌पहुंचना हैं और मंदिर पहुंचने के बाद आपको शिवजी की शिवलिंग के ऊपर 9 फुल पहले समर्पित करना है उसके बाद में आपको वह घी का दीपक भगवान शिव जी के पास जला देना हैं उसके बाद आपको भगवान से अपनी मनोकामना बोलना हैं जिसके लिए आप यह उपाय कर रहे हैं।

उसके बाद जब गुप्त नवरात्रि का दूसरा दिन आएगा तो आपको अगले दिन 9 फूल और बढ़ा लेना हैं। मतलब पहले दिन 9 फूल चढ़ाए तो दूसरे दिन 18 फूल आपको लेकर जाने हैं और एक घी का दीपक लेकर जाना हैं भगवान शिव जी के सामने जाकर जलना है।

इसी तरीके से आपको गुप्त नवरात्रि के पूरे 9 दिनों तक हर दिन 9-9 फुल बढ़ते जाना हैं और साथ में घी का दीपक जलाकर भगवान शिव जी से प्रार्थना करना हैं।

पहले दिन 9 फूल

दूसरे दिन 18 फूल

तीसरे दिन 27 फुल

चौथे दिन 36 फूल

पांचवें दिन 45 फूल

छठवें दिन 54 फूल

सातवें दिन 63 फूल

आठवें दिन 72 फूल

नवें दिन 81 फूल

पूरे 9 दिनों में आपको एक घी का दीपक भी जरूर लगाना हैं।

इसी तरीके से 9 दिनों तक आपको यही काम करना है और यह उपाय यहां पर पूरा हो जाता हैं।

इस उपाय की ध्यान में रखने वाली बातें

  • इस उपाय को कोशिश करें कि आप प्रातः कल सुबह-सुबह ही करें।
  • अगर आपने सुबह ही इस उपाय को करना शुरू किया है तो पूरे 9 दिनों तक सुबह ही उपाय करना हैं।
  • इस उपाय में जो फूल अपने पहले दिन उपयोग में लिया हो वही फूल आपको पूरे 9 दिनों तक लेना हैं फूलों को बदलना नहीं हैं।
  • इस उपाय में 9 दिनों तक आपको एक ही मंदिर में यह उपाय करना हैं।
  • इस उपाय को कोई भी व्यक्ति कर सकता हैं जिसको अपनी मनोकामना पूर्ण करवाना हैं।

दूसरा उपाय

यह उपाय भी गुप्त नवरात्रि का ही हैं पर यह उपाय को आपको गुप्त नवरात्रि की पंचमी तिथि को ही करना हैं।

यह उपाय विवाह के लिए हैं जिस लड़का या लड़की का विवाह नहीं हो पा रहा हो या उसके विवाह में कोई अड़चनें आ रही हो तो उस स्थान पर गुप्त नवरात्रि की पंचमी तिथि को यह उपाय कीजिए। 3 महीना के अंदर विवाह अच्छी जगह पक्का हो जाएगा।

इस उपाय को उसी लड़के या लड़की के हाथों से करवाना जिसका विवाह नहीं हो रहा हो।

इस उपाय में आपको आम के पत्ते की आवश्यकता होगी। उसके साथ में आपको हल्दी और रौली कुम-कुम की आवश्यकता भी होगी।

गुप्त नवरात्रि की पंचमी तिथि को आपको अपने बच्चे के हाथों से आम के पत्ते के ऊपर 2 स्वास्तिक बनवाना हैं जिसमें से पहला स्वास्तिक हल्दी का होना चाहिए और दूसरा स्वास्तिक रौली कुमकुम का होना चाहिए।

उसके बाद में जो हल्दी का स्वास्तिक हैं उसके ऊपर आपको रौली कुम-कुम के चावल रखने हैं और जो रौली कुम-कुम का स्वास्तिक है उसके ऊपर आपको हल्दी के चावल रखने हैं।

यह चावल आप थोड़ी सी हल्दी डालकर और थोड़े से रौली कुम-कुम डालकर इस तरीके के चावल बना सकते हैं।

उसके बाद अपने बच्चों के हाथों से आम के पत्ते को किसी भी नीम के वृक्ष के नीचे जाकर नाम और गोत्र बोलकर वृक्ष के नीचे रखवा देना हैं ।

यहां पर यह उपाय पूरा हो जाता हैं।

इस उपाय की ध्यान में रखने वाली बातें

  • इस उपाय को उसी लड़का या लड़की की हाथों से करवाना हैं जिसका विवाह नहीं हो रहा हैं।
  • इस उपाय में आम का पत्ता ही लेना हैं।
  • हल्दी और रौली कुमकुम के चावल अलग से तैयार करना हैं।
  • इस आम के पत्ते को रखते समय नाम और गोत्र भी बोलना हैं।
  • इस उपाय से 3 महीने में विवाह पक्का हो जाएगा।

तो दोस्तों यह दोनों उपाय गुप्त नवरात्रि के है। अगर इस उपाय को करने में कोई भी समस्या आती है तो आप हमसे कमेंट करके पूछ सकते हैं।

धन्यवाद

Leave a Comment

Amavasya Kab Hai 22024 masik shivratri january 2024 date Pradosh Vrat 2024 January Kab Hai vinayak chaturthi 2024 in hindi Safla Ekadashi Kab Hai 2024