नमस्कार दोस्तों, आज हम आप लोगों को 2023 साल में पड़ने वाले सावन सोमवार की संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं। अगर आप भी सावन सोमवार की तारीख, सावन सोमवार के दिन, सावन महीने के शिवरात्रि, सावन की शुरुआत और सावन कब पूर्ण होगा। यह जानकारी लेना चाहते तो इस लेख को पूरा जरूर पढ़िए।
Sawan Somvaar 2023
आप सभी लोग जानते हैं सावन सोमवार भगवान शिव जी का बहुत ही प्रिय महीना होता हैं। इस महीने में आप भगवान शिव जी को बहुत आसानी से प्रसन्न कर सकते हैं। हिंदू धर्म के अनुसार श्रावण बहुत ही पवित्र महीना माना जाता हैं और सावन के महीने में पढ़ने वाले प्रति सोमवार का भी बहुत बड़ा विशेष महत्व होता हैं।
कई लोग सावन को श्रावण भी कहते हैं और कई लोग श्रावण को सावन भी कहते हैं तो इसमें आपको चिंतित होने की आवश्यकता नहीं हैं। अगर आप इसे श्रावण या सावन जो भी बोलेंगे उसका मतलब सावन का ही, श्रावण का ही महीना होगा।
सावन का महीना कब से कब तक हैं?
सावन का महीना 4 जुलाई 2023 मंगलवार, मंगला गौरी व्रत से शुरू होकर 31 अगस्त 2023 गुरुवार को समाप्त होगा। इसका मतलब इस बार सावन 2 महीनों तक चलने वाला हैं।
सावन अधिक मास कब से कब तक हैं?
सावन अधिक मास 18 जुलाई 2023 मंगलवार के दिन से शुरू होगा। सावन अधिक मास 16 जून 2023 बुधवार को समाप्त हो जाएगा।
2023 में सावन के महीने में कितने सोमवार हैं?
इस साल 2023 में सावन के महीने में कुल 8 सोमवार हैं क्योंकि इस बार सावन पूरे 2 महीनों तक चलने वाला हैं।
सावन महीने के सोमवार की तारीख |
सावन पहला सोमवार | 10 जुलाई 2023 |
सावन दूसरा सोमवार | 17 जुलाई 2023 |
सावन तीसरा सोमवार (अधिक मास) | 24 जुलाई 2023 |
सावन चौथा सोमवार (अधिक मास) | 31 जुलाई 2023 |
सावन पांचवा सोमवार (अधिक मास) | 07 अगस्त 2023 |
सावन छठवां सोमवार (अधिक मास) | 14 अगस्त 2023 |
सावन सातवा सोमवार | 21 अगस्त 2023 |
सावन आठवां सोमवार | 28 अगस्त 2023 |
2023 सावन महीने शिवरात्रि कब हैं?
सावन महीने में इस बार 2 शिवरात्रि पड़ रही हैं जिसमें से पहली शिवरात्रि 15 जुलाई 2023 में पढ़ रही हैं जोकि अधिक मास की शिवरात्रि हैं और दूसरी सावन की शिवरात्रि 14 अगस्त 2023 को पड़ रही हैं।
2023 सावन महीने में प्रदोष व्रत कब हैं?
सावन महीने में इस बार 4 प्रदोष व्रत पढ़ रहे हैं जिसमें से पहला प्रदोष व्रत 15 जुलाई 2023 को पड़ेगा और दूसरा प्रदोष व्रत 30 जुलाई 2023 को पड़ेगा। फिर अगले महीने अगस्त में तीसरा प्रदोष का व्रत 13 अगस्त 2023 को पड़ेगा और चौथा प्रदोष का व्रत 28 अगस्त 2023 को पड़ेगा।
2023 सावन महीने में अमावस्या कब हैं?
सावन महीने में इस बार 2 अमावस्या पड़ने वाली हैं जिसमें से पहली अमावस्या 17 जुलाई 2023 को हैं और इस दिन सोमवार होने के साथ यह अमावस्या पड़ रही हैं तो यह सोमवती अमावस्या रहेगी।
दूसरी सावन अधिक मास अमावस्या 01 अगस्त 2023 बुधवार को पड़ रही हैं।
2023 सावन महीने में पूर्णिमा कब हैं?
सावन की पहली पूर्णिमा इस बार सावन से पहले पड़ चुकी हैं जो कि 3 जुलाई 2023 गुरु पूर्णिमा सोमवार के दिन थी।
सावन की दूसरी पूर्णिमा सावन महीने में 1 अगस्त 2023 मंगलवार के दिन पड़ रही हैं।
2023 सावन में एकादशी व्रत कब हैं
इस बार सावन महीने में 4 एकादशी व्रत पढ़ने वाले हैं जिसमें से पहला एकादशी व्रत 13 जुलाई 2023 को कामिका एकादशी गुरुवार के दिन पड़ रहा हैं और सावन महीने का दूसरा एकादशी व्रत 29 जुलाई 2023 को कमला एकादशी व्रत को पड़ रहा हैं।
सावन महीने का तीसरा एकादशी व्रत 12 अगस्त 2023 कमला एकादशी व्रत पड़ रहा हैं और चौथा एकादशी व्रत 27 अगस्त 2023 पुत्रदा एकादशी व्रत पड़ रहा हैं।
2023 में सावन कितने दिनों का हैं
2023 में सावन का महीना कुल 59 दिनों का हैं क्योंकि इस सावन के महीने में अधिक मास भी पड़ रहा हैं।
सावन में अधिक मास क्या होता हैं
सावन के महीने में अधिक मास सालों बाद आता हैं इस अधिक मास का बहुत ही विशेष महत्व भी होता हैं। यह अधिक मास हर 3 साल में एक बार आता हैं क्योंकि हिंदू कैलेंडर के 12 महीनों में सभी दिनों को गिरने के बाद यह 354 दिन ही होते हैं जबकि 1 वर्ष 365 दिनों का होता हैं क्योंकि इतने वक्त में पृथ्वी सूर्य का एक चक्कर पूरा करती हैं। इस प्रकार हिंदू कैलेंडर में 11 दिन कम होते हैं इसीलिए इन दोनों को जोड़कर प्रति 3 वर्षों में एक बार अधिक मास आता है जिसे हम अधिक मास, मलमास या पुरुषोत्तम मास भी कहते हैं।
2030 सावन महीने के उपाय
इस बार सावन का महीना अधिक मास की प्रारंभ 2 महीने तक चलने वाला हैं जिसके कारण आपको आठ सोमवार के सावन के व्रत मिलने वाले हैं तो इस वजह से आपको यह मौका अपने हाथ से नहीं जाने देना है और इससे सावन के महीने में कुछ उपाय जरूर करना हैं।
पहले उपाय में आपको प्रतिदिन शिवजी पर 2 लोटा जल अपने दोनों हाथ की हथेलियों में पकड़ कर दो धार बनाकर शिवजी पर समर्पित करना हैं।
दूसरे उपाय में आपको 108 चावल के दाने या 108 हरे मूंग के दाने या 108 सफेद पुष्प या 108 गुलाब की पंखुड़ियां भगवान शिव जी पर समर्पित करनी हैं।
तीसरे उपाय में आपको सावन सोमवार को अलग से एक बेलपत्र भगवान शिवजी पर जरूर चढ़ानी हैं।
शीर्षक
अगर इस अधिक मास के सावन में आपके मन में कोई भी प्रश्न आता हैं तो उसे आप बेझिझक होकर हमसे पूछ सकते हैं। अगर आप सावन महीने से जुड़ी कोई और जानकारी पाना चाहते हैं तो कमेंट में जरूर बताएं।
धन्यवाद