शरीर को स्वस्थ रखने का आसान उपाय

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राधे राधे मेरे प्रिय साथियों, आज के समय में लगभग हर व्यक्ति किसी न किसी शारीरिक समस्या से परेशान है। किसी को बार-बार थकान रहती है, किसी को सिर दर्द, घुटनों में दर्द, गैस, कब्ज, एसिडिटी, बीपी, शुगर या दिल से जुड़ी परेशानियाँ होती हैं। इन सभी समस्याओं की जड़ गलत खान-पान और जीवनशैली है।

अगर आप नीचे बताई गई चार चीजें छोड़ देते हैं, तो शरीर अपने आप धीरे-धीरे ठीक होने लगता है।


बाहर का खाना पूरी तरह छोड़ दें

आजकल लोग घर के खाने से ज्यादा बाहर का खाना पसंद करते हैं, जो सबसे बड़ी गलती है।
बाहर का खाना कैसे बन रहा है, उसमें कौन-सा तेल और मसाले इस्तेमाल हो रहे हैं — यह हमें पता नहीं होता।

👉 बाहर का खाना, जंक फूड, फास्ट फूड और शादियों का खाना:

  • लीवर और किडनी को कमजोर करता है
  • पाचन शक्ति खराब करता है
  • गैस, एसिडिटी और थकान बढ़ाता है

अगर आप सच में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो घर का सादा और शुद्ध भोजन ही करें।


सफेद चीनी और रिफाइंड तेल कम करें

जिन लोगों को शुगर, बीपी या मोटापे की समस्या है, उन्हें सफेद चीनी तुरंत कम कर देनी चाहिए।

✔️ चीनी की जगह:

  • गुड़ का प्रयोग करें (सीमित मात्रा में)

आजकल अधिकतर घरों में रिफाइंड तेल (सनफ्लावर, सोयाबीन) इस्तेमाल होता है, जो शरीर के लिए नुकसानदायक है।

✔️ बेहतर विकल्प:

  • देसी गाय का घी
  • सरसों का तेल
  • नारियल तेल

तेल कम और सही होगा, तो शरीर में ऊर्जा बढ़ेगी और अंदरूनी अंग मजबूत होंगे।


रात में भारी खाना बंद करें

आपने जैन समाज के लोगों को देखा होगा कि वे सूर्यास्त से पहले भोजन कर लेते हैं। इसके पीछे बड़ा कारण है।

रात में भारी खाना खाने से:

  • पेट को आराम नहीं मिलता
  • नींद बार-बार टूटती है
  • गैस और एसिडिटी बढ़ती है

✔️ सही तरीका:

  • सूरज ढलने से पहले भोजन करें
  • या सोने से 3-4 घंटे पहले खाना खा लें
  • रात में हल्का भोजन करें जैसे: फल, सब्जियों का जूस, खिचड़ी

पैकेट वाला सामान खाना छोड़ दें

नमकीन, चिप्स, नूडल्स, मैगी जैसे पैकेट वाले खाद्य पदार्थ:

  • आंतों को नुकसान पहुंचाते हैं
  • भूख खत्म कर देते हैं
  • बच्चों की इम्युनिटी कमजोर करते हैं

इसी कारण आजकल बच्चों को भूख कम लगती है और वे जल्दी बीमार पड़ते हैं।


इन 4 चीजों को छोड़ने के फायदे

अगर आप:

  • बाहर का खाना
  • सफेद चीनी
  • ज्यादा तेल
  • रात का भारी भोजन
  • पैकेट वाला सामान

छोड़ देते हैं, तो कुछ ही समय में:
✔️ शरीर हल्का महसूस होगा
✔️ ऊर्जा बढ़ेगी
✔️ बीमारियाँ धीरे-धीरे कम होंगी


जरूरी अपील

इन चार बातों को अपने बच्चों और परिवार को भी जरूर समझाएं।
यह जानकारी अपने प्रियजनों तक जरूर शेयर करें।

आप यह जानकारी कहां से पढ़ रहे हैं, कमेंट में जरूर बताएं।
राधे राधे

Leave a Comment

Amavasya Kab Hai 22024 masik shivratri january 2024 date Pradosh Vrat 2024 January Kab Hai vinayak chaturthi 2024 in hindi Safla Ekadashi Kab Hai 2024