गुप्त नवरात्रि कब है, गुप्त नवरात्रि में किसकी पूजा करना चाहिए । Gupt Navratri Kab Hai 2024
जैसा कि आप सभी जानते हैं हमारे हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष पर महत्व माना जाता है, शास्त्र अनुसार नवरात्रि में माता रानी के नौ रूपों की पूजा की जाती है और यह नवरात्रि गणेश उत्सव के बाद आते हैं। लेकिन हमारा बहुत ही प्राचीन ग्रंथ देवी भागवत उसके अनुसार वर्ष में चार बार नवरात्रि आते हैं, 2 नवरात्रि गुप्त रूप से मनाए जाते हैं और 2 नवरात्रि खुलकर मनाए जाते हैं। गुप्त नवरात्रि में बड़े-बड़े साधक महाविद्याओं की साधना करते हैं। जैसे मां काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, मां भुवनेश्वरी, माता छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, मां धूम्रवती, मां बगलामुखी, मातंगी और कमला देवी की पूजा की जाती है। 2024 में गुप्त नवरात्रि माघ मास महीने की 10 फरवरी दिन शनिवार से प्रारंभ होकर 18 फरवरी 2024 को समाप्त होंगी। यदि आपको भी गुप्त नवरात्रि के बारे में नहीं पता तो हम आपको इस लेख के माध्यम से गुप्त नवरात्रि क्या है, इस विषय में सारी जानकारियां देंगे।