Lohri Kab Manaya Jata Hai | लोहड़ी के त्योहार पर क्या होता है
माघ संक्रांति से पहली रात सूर्यास्त के बाद पौष मास के अंतिम दिन को सिक्ख धर्म में लोहड़ी पर्व कहते हैं। यह सिख धर्म का एक विशेष त्यौहार है जिसे प्राय 13 जनवरी या 14 जनवरी आसपास मनाया जाता है। इस वर्ष लोहड़ी का त्यौहार 14 जनवरी 2024 दिन रविवार को मनाया जाएगा। इस पर्व को मुख्य रूप से पंजाब का पर्व माना जाता है। भारत के अलग-अलग शहरों में मकर संक्रांति के दिन और उसके आसपास के दिनों में कई त्योहार मनाए जाते हैं जो मकर संक्रांति के ही दूसरे रूप हैं।