Kartik purnima upay, कार्तिक पूर्णिमा पर क्या उपाय करे, कार्तिक पूर्णिमा के क्या उपाय है।
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की आने वाली पूर्णिमा को कार्तिक पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है, इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा 27 नवंबर 2023 को मनाई जाएगी। कार्तिक पूर्णिमा के दिन ब्रह्म मुहूर्त के समय पवित्र नदियों में स्नान करने से तथा स्नान करने के बाद दान करने से जातक के जीवन में पुण्य की प्राप्ति होती है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्रमा और मां लक्ष्मी जी की पूजा का विधान भी माना जाता है, हालांकि शास्त्र अनुसार आप कार्तिक पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान के बाद सत्यनारायण भगवान की कथा भी सुन सकते हैं।